Sahebganj News: राजमहल में 8 जून से शुरू होगा टीबी खोज अभियान, हैंडहेल्ड एक्स-रे से होगी जांच
हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी
राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में 8 जून से 13 जून 2026 तक 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत विशेष हैंडहेल्ड एक्स-रे जांच कार्यक्रम चलाया जाएगा। उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाएगी।
साहिबगंज: टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए यक्ष्मा विभाग ने कमर कस ली है। 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में 8 जून 2026 से 13 जून 2026 तक विशेष हैंडहेल्ड एक्स-रे जांच कार्यक्रम चलाया जाएगा। राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के निर्देश पर कार्यक्रम की तारीखें तय की गई हैं। अभियान का मकसद टीबी मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें तुरंत इलाज देना है।
डॉक्टर उदय टुडू ने बताया कि शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से लोगों की जांच होगी। संदिग्ध मरीजों की पहचान होते ही मौके पर ही जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी। इस अभियान का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी को शुरुआती स्टेज में पकड़ना और इलाज शुरू करना।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
