साहिबगंज में SIR अभियान तेज, सभी बूथों पर ‘अन-मैप्ड’ वोटर लिस्ट चस्पा, नाम जांचने उमड़ी भीड़

साहिबगंज में SIR अभियान तेज, सभी बूथों पर ‘अन-मैप्ड’ वोटर लिस्ट चस्पा, नाम जांचने उमड़ी भीड़
मतदाता सूची जांच कार्य में जुटीं बीएलओ कर्मी

साहिबगंज जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड वोटर लिस्ट चस्पा कर दी गई है। बूथों पर लोग अपना नाम जांचने पहुंच रहे हैं और जिनका नाम अन-मैप्ड सूची में है, वे बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं।

संजना कुमारी

साहिबगंज : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर लोगों की भीड़ अपना नाम जांचने के लिए उमड़ पड़ी। जिन मतदाताओं का नाम अन-मैप्ड सूची में शामिल है, वे संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर अपनी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची में मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई से अगले दो सप्ताह तक अन-मैप्ड सूची उपलब्ध रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मैप्ड है, उन्हें एसआईआर अभियान के दौरान किसी प्रकार का अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

रविवार को समृद्ध झारखंड की टीम प्राथमिक विद्यालय, धंगरसी छोटा पचगढ़ पहुंची, जहां बीएलओ फूलवंती कुमारी और सरिता देवी मतदाता सूची के मूल्यांकन कार्य में व्यस्त दिखीं। मौके पर बीएलओ फूलवंती कुमारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम अन-मैप्ड सूची में है, तो वह तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क कर पूर्व गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची के आधार पर अपनी मैपिंग सुनिश्चित कराएं। इससे भविष्य में मतदान के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जेल प्रशासन पर सामाजिक कार्यकर्ता का गंभीर आरोप, सैयद अरशद नसर ने खोला मोर्चा

वहीं बीएलओ सरिता देवी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता लाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि बीएलओ स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा मतदाताओं की सहायता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: कोटालपोखर में प्रशासन की अनोखी पहल, चौक-चौराहों पर रखे मिट्टी के घड़े

छाया: गौरव कुमार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील