हाईटेंशन तार से झुलसे 7 वर्षीय प्रिंस से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेहतर इलाज का दिया भरोसा
चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा
हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 7 वर्षीय प्रिंस ठाकुर का हाल जानने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची के देवकमल हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल पहुंचकर महागामा निवासी गुंजन कुमार के 7 वर्षीय सुपुत्र प्रिंस ठाकुर के स्वास्थ्य का हाल जाना। पिछले दिनों हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था और वर्तमान में उसका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चिकित्सकों से प्रिंस के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि प्रिंस के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है और प्रिंस के उपचार पर लगातार नजर बनी हुई है।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

