'एक ही थाली में खाया, फिर पीठ में छुरा घोंपा', राज्यसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा हमला

'एक ही थाली में खाया, फिर पीठ में छुरा घोंपा', राज्यसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा हमला
फोटो : सोशल मीडिया

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा और सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Jharkhand Rajya Sabha Result: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया'  भाजपा ने एक बार फिर यह कहावत सच कर दिखाई। 

अंसारी ने कहा कि दुख चुनाव हारने का नहीं, दुख इस बात का है कि अपनों ने ही विश्वास तोड़ा और गद्दारी की। उनके मुताबिक अगर अपने साथ रहते तो भाजपा कभी यह चुनाव नहीं जीत पाती। उन्होंने कहा कि आज विरोधी जश्न मना रहे हैं, लेकिन यह हार नहीं, धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है।

 उन्होंने आगे लिखा कि वे मायूस जरूर हैं, मन आहत है, लेकिन निराश नहीं। संघर्ष उनकी पहचान है और जनता उनका विश्वास। उन्होंने कहा कि वक्त बदलता है, हालात बदलते हैं और राजनीति में जीत-हार कभी स्थायी नहीं होती। आज उनका दिन है, कल हमारा भी आएगा। घाव गहरे हैं लेकिन हौसला जिंदा है और संघर्ष जारी रहेगा।

हार के बाद कांग्रेस नेता और राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर राजद और भाकपा माले को महागठबंधन की विचारधारा से मुंह फेरना ही था, तो पहले बता देते। चुनाव से पहले एक साथ बैठे, एक ही थाली में खाया और फिर पीठ में छुरा घोंप दिया। यह गठबंधन के साथ खुला विश्वासघात है।

यह भी पढ़ें: सुश्रुत जयंती पर श्री श्री आयुर्वेद अस्पताल में विशेषज्ञ क्लिनिक की शुरुआत

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी 16 विधायकों ने एकजुट होकर मतदान किया और प्रभारी के. राजू खुद पोलिंग एजेंट बने। यह हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि आज पूरे देश में विधायक बिक रहे हैं और पार्टियां टूट रही हैं। चुनाव के बाद प्रभारी ने मीडिया के सामने भी स्थिति स्पष्ट की। इस पूरी प्रक्रिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान