झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक चेतना पर विशेष बल

झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास
(भाजपा का सामूहिक योगाभ्यास)

झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व्यापक स्तर पर मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व पूर्व मुख्यमंत्रियों ने विभिन्न जिलों में योगाभ्यास कर आमजनों को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक रूप से मनाया गया। इस दौरान राज्य भर में पार्टी के वरीय नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं की इसमें भागीदारी रही। इस दौरान सभी ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। 

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची महानगर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची स्थित ऑक्सीजन पार्क, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर घोड़ाबंधा, रघुवर दास सिदगोड़ा सूर्यमंदिर, चंपाई सोरेन धुर्वा मंडल, मधु कोड़ा जगरनाथपुर चाईबासा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह हरमू पटेल पार्क, केंदीय महिला एवम बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी चंद्रावती हाई स्कूल डोमचांच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आयुष मंत्रालय रांची, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल अरगोड़ा में योगाभ्यास किया। 

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, दीपक प्रकाश, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों में योगाभ्यास किया. इस दौरान सभी ने योग की महत्ता पर प्रकाश भी डाला।

झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने रांची महानगर के गामा सिंह स्मृति सभागार में योगभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधा है, जो केवल तन को ही निरोगी और स्वस्थ नहीं बनाती, बल्कि चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को सिद्ध करने में सहायक होती है। योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बनाता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन

रांची जिला के ऑक्सीजन पार्क में योगाभ्यास के बाद अपने संबोधन में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है। भारतीय संस्कृति विश्व बंधुत्व का भाव रखती है। भारत के ऋषि मुनियों ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया का उद्घोष हजारों वर्ष पूर्व किया था लेकिन आज पूरी दुनियां को योग के महत्व के बारे में पता चल रहा है कि कैसे योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। लोग रोज सुबह उठकर आधा घंटा अगर अपने स्वस्थ शरीर के लिए योग करते हैं तो वह बीमारियों से दूर रहते हैं।
        
भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू रांची स्थित पटेल पार्क में योगाभ्यास किया एवम मौके पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सबको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, सहयोगी दलों में तनाव और तकरार

इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखकरअपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे तथा स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर
झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास
कुख्यात पीएलएफआई एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल
बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र
जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी
Ranchi News: स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का मंत्र है योग : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर