Ranchi News: एसबीयू और जोहो कॉर्पोरेशन में करार, छात्रों को मिलेगा डिजिटल स्किल्स का लाभ

जोहो एडुकनेक्ट पहल के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग प्रशिक्षण

Ranchi News: एसबीयू और जोहो कॉर्पोरेशन में करार, छात्रों को मिलेगा डिजिटल स्किल्स का लाभ
सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू हस्ताक्षर के दौरान उपस्थित विश्वविद्यालय एवं कंपनी के प्रतिनिधि

सरला बिरला विश्वविद्यालय ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण, सर्टिफिकेशन और उद्योगोन्मुखी डिजिटल कौशल विकास के अवसर मिलेंगे।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। करार का उद्देश्य उद्योग-जगत और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षण को बढ़ावा देना है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के उपरांत जोहो कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल एलायंसेस) के. पी. नारायणन द्वारा “लर्निंग टू लर्न” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन, विवि के सभी संकायाध्यक्ष, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण अधिकारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में रापगुरु के निदेशक सीए राकेश सिंह भी शामिल रहे।

करार एमओयू जोहो कॉर्पोरेशन की “जोहो एडुकनेक्ट” पहल के अंतर्गत हुआ , जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं एंटरप्राइज एप्लिकेशन संबंधी कौशल प्रदान करना है। इस साझेदारी के माध्यम से सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह एक अग्रणी क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग एवं बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। यह सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर अकादमिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगा। साथ ही, जोहो विशेषज्ञों एवं प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा आनेवाले दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा।

इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को जोहो बुक्स के स्टूडेंट एडिशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग और व्यावसायिक अनुप्रयोगों में व्यावहारिक दक्षता विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम में मूल्यांकन एवं प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की व्यवस्था भी होगी, जिससे विद्यार्थी अपने कौशल को प्रमाणित कर सकेंगे, रोजगार की संभावनाओं को बढ़ा सकेंगे तथा लेखांकन, वित्त, उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। यह साझेदारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और सतत सीखने की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: हृदय गति रुकने से समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का निधन, चार बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा

अपने संबोधन में के. पी. नारायणन ने आज के तेजी से बदलते व्यावसायिक और तकनीकी परिवेश में आजीवन सीखने, अनुकूलनशीलता तथा कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। “लर्निंग टू लर्न” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, परिवर्तन को अपनाने तथा निरंतर अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे पेशेवर दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रह सकें।

यह भी पढ़ें: राजद पहले अपना आत्ममंथन करे, के. राजू पर आरोप राजनीतिक दिवालियापन: नायक

सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच यह सहयोग उद्योग-सम्मिलित शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक होगा। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर