Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक

आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
(फोटो)

गिरिडीह के डुमरी और बगोदर सरिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने और डीजे के उपयोग पर सख्त पाबंदी रहेगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती का निर्णय लिया गया।

गिरिडीह: आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, संतोष गुप्ता ने डुमरी और बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक की। बैठक में शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, संतोष गुप्ता ने कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी हमारे समाज की सांस्कृतिक विविधता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। इन पर्वों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। 

उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग का ही पालन किया जाएगा। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस या कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, जुलूस में डीजे और तेज आवाज में लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति, पेयजल और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। साथ ही बताया गया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया हैंडल पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, पुलिस की गश्ती व्यवस्था को भी और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उपस्थित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी समुदाय मिलकर इन पर्वों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएंगे। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की मांग भी की।

अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की और कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित