Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा

बेघर हुए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई राहत की अपील

Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
(फोटो)

पाकुड़: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के त्रिकोणी गांव में देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण गांव निवासी सोम किस्कू का कच्चा मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य किसी तरह समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

पीड़ित परिवार फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी और बारिश के कारण इलाके में कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन से प्रभावित परिवारों का सर्वे कर जल्द सहायता देने की अपील की गई है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित