Giridih News: नाबार्ड 'ग्रामीण हाट' का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार 

व्यवस्थित हाट से सड़क पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात: एसडीएम

Giridih News: नाबार्ड 'ग्रामीण हाट' का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार 
(फोटो)

गिरिडीह जिले के जमुआ अंतर्गत रंगा माटी में मंगलवार को नाबार्ड (NABARD) द्वारा प्रायोजित ग्रामीण हाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मंजू कुमारी, एसडीएम अनिमेष रंजन और नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस हाट के शुरू होने से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, व्यवस्थित हाट परिसर होने से क्षेत्र में जाम की समस्या का भी समाधान होगा।

जमुआ: रंगा माटी में मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित ग्रामीण हाट का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जमुआ विधायक मंजू कुमारी, एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ अमल, सीओ नरेश वर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास, नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी विभूति देव सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया आशा देवी ने की, जबकि संचालन त्रिभुवन मंडल ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि ग्रामीण हाट स्थानीय किसानों के लिए बाजार उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए ऐसे हाटों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। एसडीएम अनिमेष रंजन ने कहा कि पंजीकृत हाटों का विकास एवं सौंदर्यीकरण जरूरी है, ताकि सड़क पर लगने वाले बाजारों से होने वाली जाम की समस्या को रोका जा सके। नाबार्ड के डीडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता है मुखिया आशा देवी ने कहा बाजार लगने से किसानों को एक अच्छा प्लेट फॉर्म मिला। इसमें किसानों को उत्पादित फसल अच्छी कीमतों पर बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का अवसर है। 

इस तरह बारी बारी से लोगो ने हाट की विशेषता पर प्रकाश डाला कार्य क्रम मौके पर नाबार्ड डी डी एम आशुतोष प्रकाश, जिला परिषद प्रतिनिधि विजय वर्मा, मोहन वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, रंजीत मंडल, राजेश्वर राम, लक्ष्मण किशोर, विकास मंडल दिलीप वर्मा, राकेश वर्मा, शोभा महतो,पंचायत समिति सदस्य टू प लाल महतो, राजेंद्र विश्वकर्मा छतर धारी महतो त्रिभुवन मंडल सहित कई लोग शामिल रहे।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग
koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें