6 नकाबपोश बदमाशों का तांडव, रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप लूटा

दो स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे छह अपराधी

6 नकाबपोश बदमाशों का तांडव, रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप लूटा
पुंदाग पेट्रोल पंप लूट CCTV में कैद

रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर छह नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल और चाकू के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी करीब 60 से 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

रांची : पुंदाग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। साहू चौक के पास स्थित पंप से बदमाश करीब 60 से 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 7:50 बजे दो स्कूटी पर सवार छह नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। सभी ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उस समय कर्मचारी रोजाना का कलेक्शन संभाल रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

अपराधियों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और विरोध करने पर मारपीट की भी कोशिश की। भय के माहौल में कर्मचारियों से कलेक्शन में रखे रुपये लूट लिए गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें दो स्कूटी पर सवार छह युवक लूट को अंजाम देकर फरार होते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें Pakur News : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। अधिकारियों ने जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें सीआईएसएफ, सीसीएल एवं गांधीनगर थाना की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश