Bokaro News: DPS में धरातल पर उतरी बच्चों की 'संकल्पना', आकर्षक कला-प्रदर्शनी ने किया मंत्रमुग्ध

दीप प्रज्ज्वलन और स्वयं पेंटिंग बनाकर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Bokaro News: DPS में धरातल पर उतरी बच्चों की 'संकल्पना', आकर्षक कला-प्रदर्शनी ने किया मंत्रमुग्ध
(फोटो)

डीपीएस बोकारो में सोमवार को 'संकल्पना' नामक कला-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की अद्भुत कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। वार्षिक परीक्षा के बाद आयोजित इस प्रदर्शनी में हजारों अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने एक्रेलिक, वॉटर कलर और पेन-इंक के माध्यम से प्राकृतिक दृश्य, मिथिला पेंटिंग और सामाजिक परिदृश्यों को जीवंत किया। विशेष आकर्षण राकेश शर्मा एयरो इनोवेशन लैब का स्टॉल रहा, जहाँ ३डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स और जेट इंजन जैसे आधुनिक वैज्ञानिक मॉडल्स ने सभी को चकित कर दिया। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों के रचनात्मक कौशल की सराहना की।निर्मल महाराज 

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में सोमवार को 'संकल्पना' नामक कला-प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस रमणीक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की कल्पना भी धरातल पर उनकी कलाकृतियों के रूप में उतरी रही। भांति-भांति के दर्जनों पेंटिंग्स और बैगलेस डेज की अवधि में बच्चों द्वारा तैयार कलात्मक रचनाओं ने खूब लुभाया। एक्रेलिक, वाटर कलर, पेन-इंक आदि से तैयार मनोरम चित्रकारी में भक्ति-आस्था, प्राकृतिक दृश्य, सामाजिक परिदृश्यों, आम जनजीवन, बाजार, मिथिला पेंटिंग, पशु-पक्षी, कार्टून कैरेक्टर आदि को बखूबी दर्शाया गया। 

शिक्षक तो शिक्षक, बच्चों ने भी जिस प्रकार से अपनी कलात्मक भावनाओं को कैनवास पर पूर्ण परिपक्वता व बारीकी के साथ उतारा, उसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिक परीक्षा के बाद मौजूदा शैक्षणिक सत्र के अंतिम ओपन डे पर हजारों की तादाद में पहुंचे अभिभावकों ने इस कला-प्रदर्शनी का आनंद लिया और कलात्मक कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।केवल पेंटिंग ही नहीं, विद्यार्थियों द्वारा बैगलेस डे के दौरान तैयार गृह साज-सज्जा के आर्टवर्क तथा कागज की लुग्दी को रंग और आकार देकर तैयार कलाकृतियां भी आकर्षण और सराहना का केन्द्र रहे। इस अवसर पर विद्यालय के कंपोजिट स्किल लैब (राकेश शर्मा एयरो इनोवेशन लैब) की ओर से लगाया गया स्टॉल भी कौतूहल और ज्ञानपरक रोचकता से भरा रहा। 

विद्यार्थियों द्वारा 3डी प्रिंटिंग व सीएनसी लेजर कटिंग मशीन से तैयार आर्टवर्क के अलावा जेट इंजन, रोबोटिक्स, मैक्सवेल पेंडुलम, उच्च गुणवत्ता की दूरबीन, हाइड्रोलिक तकनीक आदि से संबंधित प्रदर्शों ने जहां अभिभावकों को ज्ञानपरक रोचकता से भर दिया, वहीं त्रिविमीय प्रिंटिंग तकनीक को करीब से देखना किसी रोमांच से कम नहीं था। इसके पूर्व, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने अभिभावकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही, इस सफल आयोजन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों, खासकर कला विभाग के कार्यो को अपनी बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि डीपीएस बोकारो विद्यार्थियों के समग्र विकास की अपनी कटिबद्धता की दिशा में उनके कलात्मक कौशल को भी निखारने का हर अवसर और मंच प्रदान करता रहा है। ऐसी प्रदर्शनियां उनके भीतर छिपे हुनर को निखारने का एक सशक्त मंच हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ऐसी प्रदर्शनियों का स्वरूप और भी व्यापक होगा, जिससे बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा को नई दिशा मिलेगी।

Read More.. Sahebganj News: बिंदुधाम मेले में नो एंट्री फेल, ओवरलोड ट्रकों से श्रद्धालु परेशान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें