School Art Exhibition Jharkhand
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: DPS में धरातल पर उतरी बच्चों की 'संकल्पना', आकर्षक कला-प्रदर्शनी ने किया मंत्रमुग्ध

Bokaro News: DPS में धरातल पर उतरी बच्चों की 'संकल्पना', आकर्षक कला-प्रदर्शनी ने किया मंत्रमुग्ध डीपीएस बोकारो में सोमवार को 'संकल्पना' नामक कला-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की अद्भुत कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। वार्षिक परीक्षा के बाद आयोजित इस प्रदर्शनी में हजारों अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने एक्रेलिक, वॉटर कलर और पेन-इंक के माध्यम से प्राकृतिक दृश्य, मिथिला पेंटिंग और सामाजिक परिदृश्यों को जीवंत किया। विशेष आकर्षण राकेश शर्मा एयरो इनोवेशन लैब का स्टॉल रहा, जहाँ ३डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स और जेट इंजन जैसे आधुनिक वैज्ञानिक मॉडल्स ने सभी को चकित कर दिया। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों के रचनात्मक कौशल की सराहना की।निर्मल महाराज 
Read More...

Advertisement