Dhanbad News: सदर अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सफल, मरीज को मिला नया जीवन
ऑर्थोपेडिक टीम ने जटिल सर्जरी को दिया अंजाम
धनबाद सदर अस्पताल में पहली बार THR सर्जरी सफल रही। मरीज को आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज मिला और वह पूरी तरह स्वस्थ हुआ।
धनबाद: जिले के सदर अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इस जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय बुद्धि शंकर अहमदाबाद की एक दूध फैक्ट्री में कार्यरत थे। कार्य के दौरान गिरने से उनकी हिप बोन में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। पहले से पोलियो से पीड़ित होने के कारण उनकी स्थिति काफी जटिल थी। आर्थिक तंगी के चलते निजी अस्पताल में इलाज संभव नहीं था, लेकिन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें सदर अस्पताल में निशुल्क इलाज मिला।

डिस्चार्ज से पहले मरीज सामान्य रूप से चलने-फिरने, घुटने मोड़ने और पैरों पर वजन डालने में सक्षम पाया गया। पहले जो कार्य पोलियो के कारण असंभव था, अब वह सहज हो गया है।यह उपलब्धि न केवल सदर अस्पताल की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि गरीब मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद भी जगाती है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
