Sahebganj News: राजस्व वसूली और विकास कार्यों की समीक्षा, राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता व गति लाने का निर्देश
विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति और कार्य प्रगति की समीक्षा
साहिबगंज में समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
साहिबगंज: जिला अंतर्गत राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन तथा भू-अर्जन विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं व कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति एवं कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक की शुरुआत में वाणिज्य कर विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य 9051.00 लाख के विरुद्ध 8646.16 लाख रुपये (81.01%) राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी गई। उत्पाद विभाग ने 7637.83 लाख रुपये की वसूली कर 112.32% लक्ष्य प्राप्त किया। परिवहन विभाग ने 2591.38 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 90.87% राजस्व वसूली कर किया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुँच सके। इसके उपरांत पूर्व तैयारी व आपदा प्रबंधन अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं भू-अर्जन विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विशेष रूप से एनएचआई फेज-02 के भूमि अधिग्रहण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना से जिले के विकास को गति मिलेगी, अतः सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विरेन्द्र सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत कार्यकारी एजेंसी उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
