Sahebganj News: शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग और साफ-सफाई पर विस्तृत चर्चा
बजरंगी महतो ने की सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील
साहिबगंज जिले के तालझारी थाना में आगामी ईद और रामनवमी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी नीलेश कुमार पाण्डे के नेतृत्व में हुई इस बैठक में हिंदू धर्म रक्षा मंच के बजरंगी महतो सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, जुलूस मार्गों का निर्धारण करना और अफवाहों पर रोक लगाना था। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया।
साहिबगंज: तालझारी थाना परिसर में ईद और रामनवमी पर्व के मद्देनजर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में दोनों ही त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से उपस्थित अधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

