झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट चतरा के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग सवार

झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट चतरा के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग सवार
(IS: सोशल मीडिया)

रांची/चतरा: झारखंड में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया।रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद चतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रात होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाई आ रही थी, फिर भी प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DVG74qzCvwQ/?utm_source=ig_web_copy_link

बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से सिमरिया के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Read More.. Dumka News: आमजोड़ा में NSS का बड़ा अभियान: फ्री हेल्थ कैंप में 50 ग्रामीणों की जांच

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

Read More.. Giridih News: माहुरी वैश्य महामंडल का 113वाँ अधिवेशन, भव्य आयोजन में जुटे हजारों लोग

फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement