Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक
मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता
चास नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार को भारी मतों से जिताने की अपील की।
बोकारो : भाजपा पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय के अध्यक्षता में चास नगर निगम चुनाव को लेकर प्रधान कार्यालय मगध बेंकेट हॉल में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का मार्गदर्शन मिला। अरुण सिंह ने कहा कि आज की बैठक में उमड़ा समर्थन बताता है कि जनता और कार्यकर्ता दोनों मेयर अविनाश कुमार के साथ हैं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर सुनिश्चित विजय की आश्वस्ति मिलती है।
बूथ ही भाजपा की असली शक्ति है

कार्यक्रम का संचालन चास नगर निगम चुनाव संयोजक जयप्रकाश तापड़िया एवं धन्यवाद ज्ञापन चास नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने किया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
