सियारी पंचायत ने लो-कार्बन विकास मॉडल से बनाई राष्ट्रीय पहचान
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पंचायत मॉडल को मिला मंच
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत ने अपने अभिनव लो-कार्बन विकास मॉडल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुंबई क्लाइमेट वीक 2026 के दौरान पंचायत की पहल को सराहना मिली। मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने जलवायु अनुकूल विकास कार्यों की जानकारी साझा की, जिस पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने पंचायत टीम को बधाई दी।
बोकारो : जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत ने अपने अभिनव लो-कार्बन विकास मॉडल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुंबई में आयोजित क्लाइमेट वीक 2026 के दौरान पंचायत की पहल को व्यापक सराहना मिली।पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पंचायत लीडिंग इंडियाज क्लाइमेट चार्ज सत्र में झारखंड सहित बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल से आए प्रतिनिधियों के साथ मंच साझा करते हुए पंचायत द्वारा किए जा रहे जलवायु अनुकूल विकास कार्यों की जानकारी दी।

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से भी पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए। बिरसा मुंडा बागवानी मिशन के तहत 2,880 आम सहित 800 अन्य फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला।पंचायत हेल्प डेस्क द्वारा योजनाओं के चयन एवं तकनीकी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। यह पहल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट एडवाइजरी ग्रुप, दामोदर बचाओ अभियान एवं कॉमन ग्राउंड इनिशिएटिव के सहयोग से संचालित कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत” कार्यक्रम का हिस्सा है।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सियारी पंचायत के मुखिया व उनके पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जलवायु अनुकूल विकास की यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।जिले के लिए यह पहल स्थानीय स्तर पर सतत विकास और जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
