साध्वी नीलम के श्रीमुख से भक्तों को मिल रहा श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान

बेदी पूजन और व्यास पीठ पूजन के साथ हुआ कथा का शुभारंभ

साध्वी नीलम के श्रीमुख से भक्तों को मिल रहा श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान

साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत मयूर कोला गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या के गोकुलधाम से आईं साध्वी नीलम ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला।मयूर कोला गांव में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन, भक्तिमय हुआ वातावरण

साहिबगंज : बरहरवा प्रखंड अंतर्गत मयूर कोला गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक सप्ताहीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का कार्यक्रम मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कथा वाचन के लिए अयोध्या के गोकुलधाम से आईं कथा-वाचिका साध्वी नीलम ने बेदी पूजन एवं व्यास पीठ पूजन के साथ विधिवत रूप से तीसरे दिन की कथा का शुभारंभ किया।

वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। साध्वी नीलम ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी करुणा तथा धर्म, भक्ति और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देनेवाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन है।

कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के युवाओं और आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति और प्रखंड प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजामात किए गए थे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

मौके पर आयोजकों ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। समापन दिवस पर भव्य हवन और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मयूरकोला गांव में चल रही इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर
जेएससीए अंडर-23 टूर्नामेंट में दुमका की शानदार जीत, जामताड़ा को 159 रनों से हराया
अजित पावर प्लेन क्रैश: रोहित पवार ने TDP-VSR लिंक से राम मोहन नायडू का इस्तीफा मांगा
झुमरीतिलैया में शिवम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, अपराधियों ने की सेंधमारी
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की दोहरी धमकी: US नंबर से 10 करोड़ की फिरौती, वॉयस नोट में साफ चेतावनी
लोहरदगा में मतदान जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली
इजरायल देगा भारत को ‘Golden Horizon’ ALBM: Su-30MKI से 2000 KM दूर तक हाइपरसोनिक हमला संभव
Giridih News : वार्ड 10 में युवा उम्मीदवार तबरेज हसन का जनसंपर्क अभियान तेज
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई एकड़ फसल नष्ट
शहीद मनु अखौरी के 43वें जन्मदिन पर पलामू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Palamu News : नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सपना देवी ने दिखाया दमदार जनसमर्थन