Sahebganj News : पचगढ़ क्षेत्र में महिलाओं ने संभाली चुनावी कमान, पूनम किरण को मिला समर्थन

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प

Sahebganj News : पचगढ़ क्षेत्र में महिलाओं ने संभाली चुनावी कमान, पूनम किरण को मिला समर्थन

साहिबगंज नगरपालिका आम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 26 की प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया के समर्थन में महिलाओं द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पचगढ़ क्षेत्र में महिलाओं की टोली ने दुकानदारों, युवाओं और गृहणियों से मिलकर विकास की प्राथमिकताओं को साझा किया। स्थानीय मतदाताओं ने उन्हें योग्य प्रत्याशी बताते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया।

साहिबगंज : नगरपालिका आम चुनाव को लेकर दिन-भर प्रत्येक वार्ड में भोंपू बज रहा है। अलग-अलग प्रत्याशियों का बैनर-पोस्टर वाला वाहन हर क्षेत्र में घूम रहा है। दूसरी ओर संबंधित उम्मीदवार के समर्थक पैदल भ्रमण कर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड संख्या- 26 की प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया के समर्थन में ग्राम की महिलाओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूनम किरण के कुशल नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने पचगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान किया।

पूनम किरण और उनकी टीम ने दुकानदारों, युवाओं और गृहणियों से मिलकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। प्रचार के दौरान लोगों के बीच चुनावी पर्चे बांटे गए और उन्हें उम्मीदवार के विजन के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। मौके पर पूनम किरण चौरसिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। जबकि वार्ड संख्या- 26 के मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूनम किरण चौरसिया सबसे योग्य प्रत्याशी हैं।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Bokaro News : आ गया है मतदान का दिन, किसके सर सजेगा चास नगर निगम अध्यक्ष का ताज
बोकारो में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बीएसएल-पीरामल स्वास्थ्य का समझौता
बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम
नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर डीसी-एसपी ने दिया जरूरी दिशा-निर्देश
बोकारो में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 केंद्रों पर कल होगा मतदान
साहिबगंज में काली मंदिर व बायसी मंदिर चोरी मामले का खुलासा
भोगनाडीह में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख तय
नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 28 उम्मीदवार, मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन
सभी मतदान केंद्र व मतगणना हॉल धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित
डीसी-एसपी ने की प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण