जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
जेपीएससी को शीघ्र भेजी जाएगी परीक्षा केंद्रों की सूची
सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा केंद्र चयन एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाले झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं परीक्षा के सुचारु संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के तहत चारदीवारी की उपलब्धता, पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक शौचालय, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, बेंच-डेस्क की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी तथा आवागमन की सुविधा सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची अभ्यर्थियों की संभावित क्षमता के विश्लेषण सहित तैयार कर झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची को शीघ्र प्रेषित की जाए। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, डीएसपी रनवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
