Dhanbad News : बेलगड़िया टाउनशिप में स्किल ट्रेनिंग के लिए प्री-बिड मीटिंग संपन्न

उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में हुई बैठक

Dhanbad News : बेलगड़िया टाउनशिप में स्किल ट्रेनिंग के लिए प्री-बिड मीटिंग संपन्न
बेलगड़िया टाउनशिप में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्री-बिड मीटिंग में अधिकारियों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधि

झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) द्वारा बेलगड़िया टाउनशिप में प्रस्तावित रेजिडेंशियल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने की।

धनबाद : झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के तहत बेलगड़िया टाउनशिप में प्रस्तावित रेजिडेंशियल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर शुक्रवार को प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गई। यह बैठक उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में जेआरडीए कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में टेंडर इवैल्यूएशन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्री-बिड मीटिंग में कुल 9 एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जबकि 4 एजेंसियों ने ईमेल के माध्यम से अपनी क्वेरी भेजी।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप में विभिन्न ट्रेडों में रेजिडेंशियल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने की योजना है, जिसके लिए एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। प्री-बिड मीटिंग में एजेंसियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है।

Read More.. Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement