सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन

विद्यार्थियों ने वाद-विवाद और नीति निर्माण में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन

सेक्रेड हार्ट स्कूल कोडरमा में तृतीय यूथ पार्लियामेंट आयोजित, छात्रों ने लोकतंत्र, नेतृत्व और वाक्-कौशल में अपनी प्रतिभा दिखाई।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में कक्षा 5 से 7 के विद्यार्थियों के लिए यूथ पार्लियामेंट के तृतीय संस्करण का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं वाक्–कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  शिक्षाविद्  अजय अग्रवाल थे। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार पुरस्कार इस प्रकार प्रदान किए गए जिसमे सर्वश्रेष्ठ वक्ता (सत्तापक्ष) का पुरस्कार उम्मे सिदरा, सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) का पुरस्कार बुशरा आरिफ,  सर्वश्रेष्ठ विधेयक पुरस्कार प्रत्युषा शर्मा और विशेष उल्लेख पुरस्कार से गौरव रंजन को सम्मानित किया गया। 

लोकसभा सत्र का संचालन स्पीकर अंबिका गुल्यानी एवं प्रधान सचिव हुमैरा अली ने किया। प्रधानमंत्री की भूमिका में अर्नव राज रहे। मंत्रिमंडल में प्रत्युषा शर्मा (सड़क एवं परिवहन मंत्रालय), उम्मे सिदरा (गृह मंत्रालय), मयंक बरनवाल (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय), सुष्मिता रंजन (रेल मंत्रालय), अहम बरनवाल (विदेश मंत्रालय), श्रेयांश साहा (रक्षा मंत्रालय), त्रिशा कश्यप (शिक्षा मंत्री), अपराजिता सिंह (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) तथा ज़ारा अरमान (कृषि मंत्री) शामिल रहे। सत्तापक्ष के सांसद श्वेता कुमारी एवं सृष्टि प्रिया रहीं। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष गौरव रंजन रहे, जिनके साथ सांसद दिव्यांशु भारती, विक्की कुमार, आध्या शर्मा, प्रज्ञा भारती, रश्मि रंजन, आश्वी सिंह, आराध्या श्री, आंचल कुमारी, सौम्या भदानी एवं बुशरा आरिफ ने अपनी सशक्त भूमिका निभाई।
राष्ट्रपति की भूमिका संगम कुमारी ने निभाई। मीडिया रिपोर्टर टीम में अवंतिका, हर्षिका सिन्हा, क्रांति कुमार, अन्नू कुमारी एवं अंश कृष्णा पंडित शामिल रहे, जिन्होंने पूरे सत्र की सक्रिय रिपोर्टिंग की।

मुख्य अतिथि अजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में उत्कृष्ट वाद–विवाद क्षमता है। वे पूरी तरह तैयार, आत्मविश्वासी और अनुशासित नजर आए, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य  प्रमोद शर्मा ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यूथ पार्लियामेंट विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने, विचार व्यक्त करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर देता है। यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

कार्यक्रम की तैयारी व सफल बनाने में शिक्षक अनमोल रतन, आशुतोष गौतम, राहुल कुमार, राधा सिंह एवं शंकर कुमार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित सभी लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

यह भी पढ़ें Koderma News : रोटरी क्लब का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव