कालाजार को लेकर करमाटांड़ में रात्रि जागरूकता चौपाल का आयोजन
पाकुड़ : जिला प्रशासन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड की करमाटांड़ पंचायत के कालाजार बीमारी को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित ग्रामीणों को कालाजार जागरूकता से संबंधित क्षेत्रीय भाषा में बनी लघु फिल्म दिखायी गयी।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पेयजल स्वच्छता के प्रखंड पदाधिकारी, पीसीआई से रीजनल मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर आदि मौजूद थे।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों के बीच जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारियां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दी गई। कृषि पदाधिकारी द्वारा कृषि से संबंधित मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। कर्माटांड़ पंचायत के मुखिया एवं प्रधान द्वारा क्षेत्रीय भाषा में विस्तार से लोगों को इस बारे में बताया गया।