झारखंड के सात जिलों में 15 को भारी बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 झारखंड के सात जिलों में 15 को भारी बारिश होने की आशंका

झारखंड के सात जिलों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है उनमें राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

रांची: झारखंड के सात जिलों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर शुक्रवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है उनमें राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। साथ ही विभाग ने इन जिलों से सटे झारखंड के मध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई है। विभाग ने 13 और 14 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं तेज गति से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में 58.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में इस दौरान 56.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.7 डिग्री सरायकेला में, जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर में 35.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 35 डिग्री, बोकारो में 32.2 चाईबासा में 34.4 डिग्री, खूंटी में 32.6 और लोहरदगा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
हर दिल में बसने वाले नायक: जेआरडी टाटा की मानवीय विरासत आज भी प्रेरणास्रोत
एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
हरमू नदी की दर्दभरी कहानी: कभी जीवनदायिनी, आज गंदे नाले में तब्दील
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन