हजारीबाग रोड स्टेशन की बदहाली पर सवाल, कभी जिले की लाइफलाइन था यह ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन

BSF कैंप और RMS हटने से कम हुआ महत्व

हजारीबाग रोड स्टेशन की बदहाली पर सवाल, कभी जिले की लाइफलाइन था यह ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन
कभी हजारीबाग जिले की लाइफलाइन रहा हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन, जहां बेहतर रेल सुविधाओं की मांग लगातार उठ रही है।

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन, जो कभी पूरे हजारीबाग जिले की लाइफलाइन माना जाता था, आज अपनी बदहाली और उपेक्षा को लेकर चर्चा में है। एक समय अधिकांश प्रमुख ट्रेनों का ठहराव, BSF कैंप, रेलवे मेल सर्विस (RMS) और हजारीबाग टाउन के लिए बस सेवाओं का मुख्य केंद्र रहे इस स्टेशन का महत्व समय के साथ कम होता गया।

आसिफ अंसारी की कलम से...

गिरिडीह: इतिहास गवाह है कि वक्त का पहिया जब घूमता है, तो बड़े-बड़े रसूखदार भी हाशिए पर आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही दर्दनाक मंजर आज हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन का है। आज की नई पीढ़ी शायद इस सच से वाकिफ न हो, लेकिन आज़ादी के बाद के दशकों में यह स्टेशन सिर्फ एक रेलवे स्टॉपेज नहीं, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले की धड़कन हुआ करता था।


आज दर्जनों एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें यहाँ से पटरियों को थरथराती हुई गुजर तो जाती हैं, लेकिन यहाँ रुकना गवारा नहीं करतीं। इस ऐतिहासिक स्टेशन के 'आबाद' से 'बर्बाद' होने की कहानी व्यवस्था के खोखलेपन और राजनीतिक उदासीनता का जीता-जागता सबूत है। जब यहाँ धड़कती थी हजारीबाग की 'रौनक'

एक दौर था जब इस स्टेशन की चहल-पहल देखते ही बनती थी। हजारीबाग टाउन जाने वाले यात्रियों के लिए यह मुख्य प्रवेश द्वार था।
 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 और चुनाव पाठशाला की दूसरी बैठक आयोजित

स्टेशन के बाहर राज्य सरकार की बसें हर वक्त मुस्तैद रहती थीं। जैसे ही कोई ट्रेन रुकती, बसों का काफिला यात्रियों को लेकर सीधे हजारीबाग टाउन के लिए रवाना हो जाता था। प्लेटफार्म नंबर दो पर कभी BSF का बाकायदा कैंप हुआ करता था। मेरु कैंप के लिए सेना की गाड़ियों और जवानों की 24 घंटे आवाजाही रहती थी।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 डाक विभाग के रेलवे मेल सर्विस (RMS) का यहाँ होना इस स्टेशन के रसूख को दर्शाता था।
 वीआईपी राजधानी एक्सप्रेस को छोड़कर देश की लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें यहाँ ससम्मान रुकती थीं। आज प्लेटफार्म नंबर दो से BSF कैंप और RMS जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं उठकर कोडरमा चली गईं। यह इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी कमजोरी और विफलता को दर्शाता है। पड़ोसियों का विकास और हजारीबाग रोड की उपेक्षा समय बदला, समीकरण बदले, लेकिन इस स्टेशन की किस्मत सुधरने की बजाय बदतर होती गई। एक तरफ पारसनाथ (इसरी बाजार) और दूसरी तरफ कोडरमा स्टेशन का तेजी से आधुनिकीकरण और विकास हुआ। पड़ोसी स्टेशनों का आगे बढ़ना वक्त की मांग थी, लेकिन हजारीबाग रोड स्टेशन के पिछड़ने की सबसे बड़ी वजह बनी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की घोर उदासीनता। जब पड़ोसी स्टेशन नई ऊंचाइयों को छू रहे थे, तब यहाँ के नेताओं ने इस ऐतिहासिक धरोहर की सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा।

जनता आखिर कब तक खामोश रहती? हाल के दिनों में स्थानीय स्तर पर हुए कड़े आंदोलनों और जनता के भारी आक्रोश के बाद रेल प्रशासन की नींद थोड़ी खुली है। आनन-फानन में कुछ ट्रेनों का ठहराव यहाँ दोबारा शुरू तो किया गया है, लेकिन क्षेत्र की विशाल आबादी और जरूरतों को देखते हुए इसे ऊंट के मुंह में जीरा ही कहा जाएगा। इलाके के यात्रियों, छात्रों और छोटे व्यापारियों की कुछ बुनियादी मांगें आज भी जस की तस हैं, जिन पर रेलवे बोर्ड कान बंद किए बैठा है।
धनबाद से मुंबई के लिए सीधी एक्सप्रेस ट्रेन जिससे मुंबई के  आर्थिक राजधानी से सीधा जुड़ाव होगा, महानगरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। |

धनबाद-कोडरमा नई पैसेंजर ट्रेन स्थानीय दैनिक यात्रियों और छोटे व्यापारियों को रोज़गार और सफर में बड़ी सहूलियत मिलेगी। |

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन सिर्फ लोहे की पटरियों का एक हिस्सा नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत और लाखों लोगों की उम्मीदों का केंद्र है। अगर अब भी हमारे जनप्रतिनिधि अपनी गहरी नींद से नहीं जागे, तो यह गौरवशाली स्टेशन सिर्फ एक 'गुजरने का रास्ता' (थ्रू-वे) बनकर रह जाएगा। वक्त आ गया है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस स्टेशन को इसका पुराना गौरव वापस लौटाया जाए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात