झारखंड में बदलने लगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को छाए रहेंगे बादल 

रांची में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, हल्की ठंड ने दी दस्तक

झारखंड में बदलने लगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को छाए रहेंगे बादल 

झारखंड में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

रांची: विभिन्न जिलों में 15 अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में छिटफुट बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और और मध्यम गति से हवा चली, जिससे वातावरण में ठंड महसूस की गई।

रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन-चार दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 9 अक्टूबर को रांची में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था, जबकि सोमवार को रांची में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री और लातेहार में सबसे कम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 3०.४ डिग्री, जमशेदपुर में 33.5 डिग्री, डाल्टनगंज 29.8 डिग्री, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा मेंअधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस