पाकुड़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कालाजार को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन

पाकुड़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कालाजार को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन

पाकुड़ : पाकुड़ सदर प्रखंड के अति कालाजार प्रभावित गांव बड़ा मोहल्लान में पीसीआई और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंचायत समिति सदस्य की अध्यक्षता में कालाजार कीटनाशक छिड़काव से पूर्व रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में कालाजार एवं फाइलेरिया पर बनी लघु फिल्म दिखाकर लोगों को दोनों बीमारी से बचने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही कालाजार कीटनाशक के छिड़काव के दिन अपने-अपने घर में उपस्थित रहकर पूर्ण छिड़काव लेने को लोगों से आग्रह किया गया और इसके फायदे बताए गए। इस रात्रि चौपाल में ग्राम प्रधान, एमपीडब्ल्यू, सहिया, जेएसएलपीएस की सदी दीदी आदि उपस्थित थे।

इसके साथ ही बरहाबाद में भी रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुखिया, एमपीडब्ल्यू, वार्ड मेंबर, एसएचजी की दीदी आदि उपस्थित थे।

मालूम हो कि पाकुड़ के कालाजार प्रभावित गांवों में बीते कुछ सप्ताह से कालाजार को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को लघु फिल्म व अन्य माध्यमों से इसको लेकर जागरूक किया जा रहा है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार