Hazaribagh News: परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में हुई भर्ती परीक्षाओं की जांच की उठी मांग

Hazaribagh News: परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग में भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते भाजपा प्रतिनिधिमंडल।

हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

हजारीबाग: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लगभग सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा  कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे ने किया , मुख्य रूप से कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, जिला मंत्री निरंजन मेहता, अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा तरुण कसेरा, राजेश चंद्रवंशी, राजेश यादव, विकास गुप्ता, राजेश ठाकुर, विनोद ओझा,  चंदन सिहं ,कटकमसांडी  पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, दारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू , गोविन्द यादव , दीपक मेहता, विकास गुप्ता ,शशांक शेखर, बालकिशन कुमार राजेंद्र चंद्रवंशी ,राकेश राय , दीपक प्रजापति , नरेश साहू, कामेश्वर रविदास, बिरजू रवि , दिलीप कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा