साहिबगंज की 1.71 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹7,500, मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त जारी

प्रत्येक लाभुक के खाते में भेजे गए ₹7,500

साहिबगंज की 1.71 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹7,500, मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त जारी
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज की 1.71 लाख महिलाओं के खातों में तीन माह की ₹7,500 सम्मान राशि डीबीटी से ट्रांसफर की गई।

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज जिले की 1,71,168 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल, मई और जून 2026 की तीन माह की सम्मान राशि भेज दी गई है। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 प्रति माह के हिसाब से कुल ₹7,500 का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।

साहिबगंज : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अप्रैल, मई और जून 2026 की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, साहिबगंज जिले की 1,71,168 पात्र महिलाओं को इस बार एक साथ तीन महीने की राशि मिली है। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 प्रति माह की दर से कुल ₹7,500 का भुगतान किया गया है। योजना के तहत जिले में कुल ₹128 करोड़ 39 लाख 55 हजार 500 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। नियमित सम्मान राशि मिलने से महिलाएं घर की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं।
      जिला प्रशासन ने कहा कि योजना का क्रियान्वयन पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि हर पात्र महिला को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके।  


 प्रशासन ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल है। आगे भी पात्र महिलाओं को समय पर राशि उपलब्ध कराने के लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राशि खाते में पहुंचने के बाद जिले भर की महिलाओं में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज शहरी जल योजना: HC के आदेश के बाद भी "लीपापोती" का आरोप, समाजसेवी ने राज्यपाल-मुख्य सचिव से की शिकायत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि