Koderma News: नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ चांडक कैम्पसवासियों की बैठक, समस्याओं पर चर्चा
संजय अग्रवाल ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख नागरिक समस्याएं
कोडरमा के चांडक कैम्पस में जानकी सोसाइटी और श्रीराम अपार्टमेंट द्वारा आयोजित बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर को मांग-पत्र सौंपकर सड़क, नाली और पेवर ब्लॉक निर्माण की समस्याएं रखी गईं, जिस पर अध्यक्ष ने 6 माह में समाधान का भरोसा दिया।
कोडरमा: रांची–पटना रोड स्थित चांडक कैम्पस में जानकी सोसाइटी एवं श्रीराम अपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य चांडक कैम्पस की आधारभूत सुविधाओं एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबोध जैन द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया। जानकी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने अपने स्वागत भाषण में अतिथि का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि नगर परिषद के सहयोग से चांडक कैम्पस की वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जानकी सोसाइटी के सचिव प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष का चांडक कैम्पस आगमन क्षेत्रवासियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण है।


अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि चांडक कैम्पस उनके लिए केवल एक वार्ड नहीं, बल्कि आत्मीय संबंधों से जुड़ा परिवार है। उन्होंने विशेष रूप से सुशील पुगलिया एवं संजय अग्रवाल के साथ अपने पुराने आत्मीय संबंधों और समय-समय पर मिले सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें चांडक कैम्पस के लोगों का सदैव स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से वे भली-भांति परिचित हैं और इनके समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करेंगे।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सड़क, पेवर ब्लॉक, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अगले छह माह के भीतर पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो की चांडक कैम्पस के कुछ हिस्सों में पूर्व में विधायक डॉ. नीरा यादव के सौजन्य से पेवर ब्लॉक एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा चुका है।
बैठक में जानकी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष नीतेश सोनी, सचिव प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अक्षय वसंत, संरक्षक शशि सेठी, संजय अग्रवाल, सुशील पुगलिया, मुकेश जैन, विनीत जैन, सुबोध जैन, रीता सेठी, आशा बजाज, डॉ. शोभा, अंजू शर्मा, निशा गुप्ता, विक्की छाबड़ा, सुरेश पिलानिया, संजय जैन, मनीष अग्रवाल तथा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मोहित संघई सहित जानकी सोसाइटी एवं श्रीराम अपार्टमेंट के अनेक सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।अंत में संजय अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


