पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ; किसे मिला कैबिनेट में जगह?

बंगाल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ; किसे मिला कैबिनेट में जगह?
कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते मंत्री

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार करते हुए 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 13 कैबिनेट मंत्री, तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को पहला बड़ा विस्तार किया गया। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई।

मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, तीन नेताओं को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री तथा 19 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान के साथ हुई।

13 नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मंत्रिमंडल विस्तार में दीपक बर्मन, तापस राय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, शारद्वत मुखर्जी, दुध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

तीन नेताओं को स्वतंत्र प्रभार

डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा राय और राजेश महतो को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें: 18 करोड़ की सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप! BJP ने खोला मोर्चा, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

19 विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली

समारोह में 19 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें जुएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चांद बाउड़ी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गर्गी दास घोष, विराज विश्वास, दीपंकर जाना और सुमना सरकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मरीज दवा के लिए भटक रहा, दूसरी तरफ सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं दवाइयाँ, आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था: बाबूलाल मरांडी

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर जोर

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। उत्तर बंगाल के नेताओं को विशेष महत्व मिला है। विभागों का अंतिम आवंटन जल्द किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां