ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार

नायर के 1 वर्ष के कार्यकाल में मिलीं उल्लेखनीय उपलब्धियां

ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
(टी आर उन्नीकृष्णन नायर)

बोकारो स्थित ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए, जिसके बाद 1 जून को राजीव कुमार सिन्हा ने नए परिसंपत्ति प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। नायर के सफल कार्यकाल में नॉर्थ करनपुरा से गैस बिक्री और व्यापक सीएसआर कार्य हुए, वहीं नए प्रमुख सिन्हा के 35 वर्षों के समृद्ध तकनीकी अनुभव से संस्थान को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

बोकारो:​ ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति के परिसंपत्ति प्रबंधक  टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर दिनांक 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। नायर ने 1 अप्रैल 2025 को ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के परिसंपत्ति प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया था। नायर के 1 वर्ष के बेहतरीन कार्यकाल में ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। 

ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
(राजीव कुमार सिन्हा)

इस दौरान हजारीबाग जिले के नॉर्थ करनपुरा ब्लॉक से गैस की बिक्री प्रारंभ की गई, जिससे ओएनजीसी को राजस्व प्राप्त हो रहा है और सरकार को रॉयल्टी भी दी जा रही है। नायर के कार्यकाल के दौरान ही बोकारो जिले के अंतर्गत झरिया में भी गैस मुद्रीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे यहाँ से भी गैस की बिक्री जल्द शुरू होगी।

नायर के दिशा-निर्देशन में सीएसआर के अंतर्गत ओएनजीसी ने अपने परिचालन क्षेत्र के अलावा झारखंड राज्य के आकांक्षी जिलों में भी कई जनहित परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया। इनमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, पेयजल, शिक्षा, ग्रीन एनर्जी, महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य तथा जल संरक्षण जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सीधा लाभ पहुँचा।

इसके साथ ही, सीएसआर के एससी-एसटी कॉम्पोनेंट प्लान के तहत बोकारो जिले के विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई एवं आवासीय विद्यालयों के लिए आवश्यक पठन-पाठन सामग्री का वितरण भी किया गया। राजीव कुमार सिन्हा द्वारा 1 जून को सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के परिसम्पत्ति प्रबंधक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। उद्योग जगत में 35 वर्षों से अधिक का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखने वाले सिन्हा  का करियर बेहद शानदार रहा है।

उन्होंने वर्ष 1991 से 2003 तक मुंबई हाई  एसेट और बी एंड एस एसेट के ऑफशोर कंस्ट्रक्शन ग्रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद, 2003 से 2021 तक उन्होंने हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय  में अपनी सेवाएं दीं, जहाँ वे मुख्य तकनीकी अधिकारी  के शीर्ष पद तक पहुँचे। वर्ष 2021 से 2024 के दौरान उन्होंने नाज़िरा (असम) में फ्रंट एंड जियोमैटिक्स और विभिन्न प्रमुख प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। बोकारो आने से ठीक पहले, 2024 से 2026 तक वे मेहसाणा में SAM-5 के साथ-साथ तकनीकी सेल एवं विपणन प्रभारी के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 12 साल का इंतजार खत्म, आम लोगों के लिए खुला विवेकानंद सेतु

पूरी उम्मीद किया जा रहा है कि सिन्हा  के इस दीर्घकालिक तकनीकी व प्रबंधकीय अनुभव और कुशल नेतृत्व में सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो अपनी प्रगति का निरंतर प्रसार करेगी तथा देश, राज्य एवं समाज के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर जर्बा निवासी रामचंद्र महतो गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध