हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें

पुलिस कप्तान अमन कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
(फोटो)

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से 27 मई से लापता दो सगे भाई-बहन (तमन्ना और रिजवान) के शव 24 घंटे के भीतर सिंदूर नदी और एक कुएं से बरामद किए गए हैं। इस संवेदनशील मामले को लेकर एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने झंडा चौक जाम कर प्रदर्शन किया।

हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में लापता दो सगे भाई-बहन के शव बरामद किए गए हैं। 27 मई से लापता इन बच्चों के शव 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, बहन तमन्ना परवीन (12) का शव रविवार देर शाम कोर्रा थाना क्षेत्र की सिंदूर नदी से मिला था। इसके बाद, सोमवार को उसके भाई रिजवान (03) का शव भी सिंदूर इलाके के एक कुएं से बरामद किया गया। दोनों बच्चों के अचानक गायब होने के बाद उनके पिता ने कटकमदाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और हजारीबाग में खिलौने बेचकर जीवन यापन करता था। बच्चों के शव मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान अमन कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया। उनके निर्देश पर एएसपी अमित कुमार की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और टेक्निकल टीमें भी जांच में जुटी हैं। 

हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें तेजी से छापेमारी कर रही हैं। इधर शाम से हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लोग झंडा चौक पर सड़क जाम कर दिया। साथ ही सभी दुुकानों को भी बंद करवा दिया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध