138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल पुलिस ने की कार्रवाई

138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
(फोटो)

हजारीबाग के कटकमसांडी पेलावल ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ तस्कर नाजिम हुसैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और ड्रग्स एक्ट के तहत कांड संख्या 85/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हजारीबाग: गुप्त सूचना के आधार पर कटकमसांडी पेलावल ओपी पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप के परिवहन एवं खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 138 बोतल ओनेरेक्स (Onerex) कफ सिरप बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से कफ सिरप का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी कर नाजिम हुसैन (40 वर्ष) को रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी स्व. इंतेखार हुसैन का पुत्र तथा खुटरा (डुकरा), थाना कटकमसांडी पेलावल, जिला हजारीबाग का निवासी है।

इस संबंध में कटकमसांडी पेलावल ओपी कांड संख्या 85/26, दिनांक 31.05.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18(सी)/27(बी)(ii) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/22(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध