Ranchi News: बीआईटी मेसरा में FDP का भव्य आगाज, सतत हरित ऊर्जा प्रणालियों पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू

इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की पहल

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में FDP का भव्य आगाज, सतत हरित ऊर्जा प्रणालियों पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू
(फ़ोटो)

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा के इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा "सतत हरित ऊर्जा प्रणालियों हेतु उभरती नियंत्रण एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ" विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस हाइब्रिड कार्यक्रम में भारत के 16 राज्यों और अमेरिका, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड समेत 5 देशों के 150 से अधिक प्रतिभागी और 19 विशेषज्ञ वक्ता शामिल हो रहे हैं।

राँची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आज पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “सतत हरित ऊर्जा प्रणालियों हेतु उभरती नियंत्रण एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ” है।
 
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), राँची के अनुसंधान एवं विकास केंद्र (लौह एवं स्टील) (आरडीसीआईएस) के कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार कर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम 18 से 22 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका संचालन संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, तथा कार्यवाहक कुलाधिपति, डॉ. गौतम सारखेल , के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. गौरी शंकर गुप्ता हैं,  उद्घाटन सत्र का संचालन मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक, डॉ. मृणाल कुमार पाठक द्वारा किया गया।
 
डॉ. गौरी शंकर गुप्ता ने स्वागत संबोधन में वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में हो रहे तीव्र परिवर्तन के अनुरूप शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों के अनुकूलन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “16 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों तथा 5 देशों से प्रतिभागियों की सहभागिता इस क्षेत्र में बढ़ती शैक्षणिक रुचि को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह पाँच दिवसीय कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा।”
 
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संदीप कुमार कर ने आधुनिक उद्योग में सस्टेनेबल एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रीन स्टील व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अनुरक्षण, स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण से संबंधित पहलों का उल्लेख किया तथा वास्तविक औद्योगिक चुनौतियों के समाधान हेतु शैक्षणिक-औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “शिक्षक ही उस अभियंत्रण प्रतिभा के निर्माता हैं, जो भारत के हरित भविष्य को दिशा देंगे। बीआईटी मेसरा ने शैक्षणिक जगत और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है।”
 
इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. सुधांशु कुमार मिश्रा ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति में इंजीनियरिंग शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस एफडीपी में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 145 प्रतिभागी भारत के 16 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से हैं, जबकि 6 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी इलिनॉय, कैलिफोर्निया, न्यू हैम्पशायर (संयुक्त राज्य अमेरिका), सिंगापुर तथा ज्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड) से सम्मिलित हो रहे हैं। हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित यह कार्यक्रम विविध भौगोलिक क्षेत्रों के प्रतिभागियों के लिए सुलभ एवं समावेशी बनाया गया है।
 
पाँच दिवसीय इस कार्यक्रम में आईआईटी, एनआईटी, बिट्स पिलानी, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों तथा कॉरपोरेट क्षेत्र के 19 विशिष्ट वक्ता अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे, जिनमें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर भी विशेष बल दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में विद्युत वाहनों (ईवी) के चार्जिंग अवसंरचना एवं प्रणालियाँ, स्मार्ट ग्रिड की अंतःक्रियाएँ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पूर्वानुमानित अनुरक्षण, विद्युत प्रणालियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग, पोर्ट-हैमिल्टोनियन नियंत्रण, रिन्यूएबल एनर्जी तथा विद्युत नेटवर्क की साइबर-सुदृढ़ता जैसे विषय शामिल हैं।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी चर्चाएँ तथा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सतत ऊर्जा प्रणालियों एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में नवीनतम विकासों को प्रोत्साहित करना है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच
Giridih News: सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में BDO तिवारी सख्त, आवास और मनरेगा पर लगाई फटकार
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार
थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पूरे परिवार को खत्म किया, फिर खुद को किया घायल
Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई