थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में देवासी ने जीता गोल्ड मेडल

थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
बाबूलाल मरांडी ने देवासी हेंब्रम को सम्मानित किया

जामताड़ा जिले की कुंडहित प्रखंड निवासी युवा शूटर देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड और देश का नाम रोशन किया है। कम संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

रांची: कम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की युवा और होनहार शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मरांडी ने साथ ही शूटर को सहयोग राशि भी प्रदान की। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की निवासी हैं।

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवासी हेंब्रम ने कम संसाधन में देश स्तर पर झारखंड का परचम लहराया है। हाल ही में 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवासी ने गोल्ड मेडल जीता है। एक साधारण परिवार से आने वाली देवासी के पिता कृषक हैं। खेती-बाड़ी कर वे किसी प्रकार घर भी चलाते हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। देवासी अपनी एक अन्य बहन के साथ जामताड़ा में 1,000 रुपये किराए पर रूम लेकर पढ़ाई करते हुए शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। साथ ही, देवासी एक फिजियोथैरेपी सेंटर में पार्ट-टाइम जॉब करते हुए अपनी सफलता की कहानी गढ़ रही हैं।

 मरांडी ने कहा कि हमें लगा कि इतना संघर्ष करके, आर्थिक तंगी के बावजूद एक बच्ची आगे बढ़ रही है, तो समाज के जिम्मेदार नागरिक के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है। इस होनहार बच्ची की प्रतिभा कुंद नहीं हो, इसके लिए हमारे स्तर से जो भी मदद होगी, वह हम करेंगे। रायफल शूटिंग किट्स के लिए बच्ची को जितनी भी सामग्री की जरूरत है, उसे हम उपलब्ध कराएंगे। श्री मरांडी ने यह भी कहा कि जानकारी के अनुसार सरकार के स्तर से देवासी को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है।

मौके पर देवासी हेंब्रम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त और आधुनिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। कम संसाधन में उन्होंने सभी के आशीर्वाद और अपने जज्बे से यह उपलब्धि हासिल की है। अगर बेहतर और पर्याप्त संसाधन मिले, तो भविष्य में होने वाले वर्ल्ड कप और ओलंपिक में राज्य और देश के लिए वह और उनके जैसे अन्य शूटर काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में FDP का भव्य आगाज, सतत हरित ऊर्जा प्रणालियों पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार
थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पूरे परिवार को खत्म किया, फिर खुद को किया घायल
Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग