रांची में “The Guardian Chronicle” का भव्य लोकार्पण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नए समाचार-पत्र का शुभारंभ

होटल बीएनआर चाणक्य में भव्य लोकार्पण समारोह

रांची में “The Guardian Chronicle” का भव्य लोकार्पण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नए समाचार-पत्र का शुभारंभ
(फ़ोटो)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राँची के होटल बी.एन.आर. चाणक्य में आयोजित एक भव्य समारोह में नए अंग्रेजी समाचार-पत्र “The Guardian Chronicle” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडे सिंह, राधा कृष्ण किशोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और मुख्य संपादक अम्बरीश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में “The Guardian Chronicle” के भव्य लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाचार-पत्र का लोकार्पण किया तथा संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों, संपादकीय टीम एवं प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अखबार समाज में जागरूकता फैलाने, संवाद स्थापित करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह जन-जन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने “The Guardian Chronicle” के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाचार-पत्र पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अखबार निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास कायम करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे में आवश्यक है कि पत्रकारिता मूल्यों, नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य किया जाए, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। “The Guardian Chronicle” इस दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति रद्द करने की मांग, राज्यपाल से मिलेगा आदिवासी छात्र संघ

समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, “The Guardian Chronicle” के मुख्य संपादक अम्बरीश श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक सोनाली दास, इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें: "फर्जी घुसपैठिये वोटरों को बचाना ही कांग्रेस का हिडन एजेंडा": SIR विवाद पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राशिफल : नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन राशिफल : नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम