राशिफल : नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन
22 मई 2026 का राशिफल : कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता
आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित फल लेकर आया है। कुछ राशियों को धन लाभ, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष : भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधन एकत्र होंगे। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन पराक्रम में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं।
वृष : समय शुभ है। धन कुछ कम मिलेगा और मेहनत ज्यादा करनी होगी। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

सिंह : कोई धार्मिक या सामाजिक यात्रा हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। सूर्य को जल दें।
कन्या : आय और नए कार्य के लिए दिन बहुत ही शुभ है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। पितरों के नाम से अन्न दान करें।
तुला : सरकारी कार्य में गति आएगी। न्यायालय से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृश्चिक : समय सामान्य है। ससुराल पक्ष से लाभ का योग है। धर्म में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
धनु : कुछ मानसिक तनाव वाला दिन रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव हो सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पक्षियों को अन्न और जल दें।
मकर : जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कारोबार मनोनुकूल लाभ नहीं देगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। शिव मंदिर में झाड़ू का दान करें।
कुंभ : मौसमी बीमारियों से बचाव आवश्यक है। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका है।
मीन : शिक्षा में स्वास्थ्य को लेकर बाधा आ सकती है। माता से विवाद हो सकता है। आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।
आचार्य प्रणव मिश्रा www.samridhjharkhand.com वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है.
