रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति रद्द करने की मांग, राज्यपाल से मिलेगा आदिवासी छात्र संघ

“गंभीर आरोपों वाली अधिकारी को क्यों बनाया कुलपति?” — आदिवासी छात्र संघ

रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति रद्द करने की मांग, राज्यपाल से मिलेगा आदिवासी छात्र संघ
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी छात्र संघ के पदाधिकारी

रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी छात्र संघ ने रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाए। छात्र संघ ने दिल्ली में दर्ज FIR, सुसाइड नोट और अन्य दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

रांची: रांची के जैकब हॉल में आदिवासी छात्र संघ (Adivasi Chhatra Sangh) द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त 45वीं कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

छात्र संघ ने डॉ. सरोज शर्मा के खिलाफ दिल्ली के समयपुर बादली थाना में दर्ज आपराधिक एफआईआर (FIR No. 863/2024) की कॉपी और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य मीडिया के सामने सार्वजनिक किए।

क्या है मामला?

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए छात्र संघ के नेताओं ने बताया कि वर्ष 2024 में, जब डॉ. सरोज शर्मा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS), दिल्ली की चेयरपर्सन थीं, तब संस्थान के एक दलित स्टाफ कार चालक राम कुमार पवार ने कथित मानसिक प्रताड़ना और जातीय भेदभाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

छात्र संघ का दावा है कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में डॉ. सरोज शर्मा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC) और शिक्षा मंत्रालय को दी गई शिकायत में भी जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में नर्सिंग दिवस पर जुटे दिग्गज, सराहा गया योगदान

संघ के अनुसार, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने डॉ. सरोज शर्मा के खिलाफ BNS की धारा 108 और SC/ST (Prevention of Atrocities) Act की धारा 3(2)(v) एवं 3(2)(vii) के तहत मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी

आदिवासी छात्र संघ ने दावा किया कि विवाद के बाद अक्टूबर 2024 में केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटी (ACC) ने उन्हें NIOS पद से प्री-मैच्योर रिपैट्रिएट कर दिया था। साथ ही गुजरात सरकार ने IITE गांधीनगर के वाइस चांसलर पद पर उनकी नियुक्ति भी रद्द कर दी थी।

आदिवासी छात्र संघ के सवाल

छात्र संघ ने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति पर दलित कर्मचारी की संस्थागत हत्या और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हो, उसे किस आधार पर रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया।

संघ ने आरोप लगाया कि विजिलेंस क्लीयरेंस के दौरान इन मामलों को छिपाया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासियों और दलितों के सम्मान की धरती है और ऐसे विवादित अधिकारियों को यहां स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राज्यपाल से मुलाकात की तैयारी

आदिवासी छात्र संघ ने महामहिम राज्यपाल से डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति तत्काल रद्द करने की मांग की है।

संघ ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें दया राम, सुनील सोरेन, बादल भोक्ता, सुजीत कच्छप और वाशिम अंसारी शामिल होंगे, जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेगा और संबंधित दस्तावेज सौंपेगा।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यभर में आंदोलन और विश्वविद्यालय बंद कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी छात्र संघ के कई पदाधिकारी, छात्र और छात्र नेता मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ