Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने डीसी से की मुलाकात, स्कूलों की मनमानी और ट्रैफिक जाम पर जताई कड़ी आपत्ति

किताब और ड्रेस की खास दुकानों से साठगांठ की होगी जांच

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने डीसी से की मुलाकात, स्कूलों की मनमानी और ट्रैफिक जाम पर जताई कड़ी आपत्ति
(फ़ोटो)

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर स्कूलों की मनमानी, जर्जर ट्रैफिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने विशेष रूप से निजी स्कूलों और दुकानों की साठगांठ की जांच कराने की मांग की है।

हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार मुलाकात कर शहर एवं आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, जनसुविधा एवं शहर के विकास से संबंधित कई गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताब, जूता एवं स्कूल ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने तथा री-एडमिशन फीस के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की मनमानी अभिभावकों के हितों के खिलाफ है और इससे आम परिवार आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि विद्यालयों एवं संबंधित दुकानदारों की कथित साठगांठ की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा अभिभावकों को अपनी सुविधा एवं आर्थिक क्षमता के अनुसार किसी भी दुकान से सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए।

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने हजारीबाग को जाममुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते वाहनों और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में उन्होंने मिशन स्कूल रोड में किए गए पिलरिंग  को हटाने की मांग उठाई, ताकि सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विधायक ने शहर में मौजूद सूखे एवं जर्जर पेड़ों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश एवं तेज हवा के दौरान ऐसे पेड़ कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसलिए नगर क्षेत्र में चिन्हित कर खतरनाक एवं जर्जर पेड़ों को शीघ्र हटाने की आवश्यकता है, ताकि जनहानि एवं दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं मांगें रखीं। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्वरित बनाने की आवश्यकता बताई, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी

बैठक में निजी नर्सिंग होमों में व्याप्त कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मनमानी शुल्क वसूली एवं अन्य शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इसके अतिरिक्त मिशन स्कूल ग्राउंड के सौंदर्यीकरण एवं वहां आधुनिक सुविधाओं के विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि यह मैदान शहर के लोगों, युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए इसे बेहतर सुविधाओं से विकसित किया जाना चाहिए।

उपायुक्त हेमंत सती ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं