Deoghar News: अतिक्रमण हटाने के दौरान बढ़ा विवाद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लहराई पिस्टल

राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी दूर करने की पहल

Deoghar News: अतिक्रमण हटाने के दौरान बढ़ा विवाद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लहराई पिस्टल
(अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विवाद)

देवघर नगर निगम ने टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक विशेष अभियान चलाकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया और जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार से हुए विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा पिस्टल लहराने का मामला सामने आया है, जिस पर एसपी प्रवीन पुष्कर ने जांच की बात कही है।

देवघर: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से देवघर नगर निगम द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टावर चौक से लेकर शिक्षा सभा चौक तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

मुख्य बाजार क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकान का सामान फैलाने और ठेले लगाने से राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम के टैक्स कलेक्टर ने बताया कि यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा सड़क पर कब्जा नहीं करें। अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

वहीं अभियान के दौरान एक दुकानदार और आम लोगों से विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की बात सामने आई। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा पिस्टल निकालकर लहराने की घटना चर्चा में आ गई। वही जब एसपी प्रवीन पुष्कर से इस सवाल के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरी संज्ञान में नहीं है आगे देखते हैं वहीं लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसी परिस्थिति में हथियार निकालकर डराने का अधिकार किसे है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ 5 संगठित अपराधी गिरफ्तार

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदारों में हड़कंप देखा गया। नगर निगम की टीम ने साफ कहा कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि आम लोगों को जाम और परेशानी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र
Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट
Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी