Deoghar News: नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ 5 संगठित अपराधी गिरफ्तार
अपराधियों के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस
देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फॉर्नेक्स कार सवार पांच संगठित अपराधियों को गिरफ्तार कर शहर में एक बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार (JH15AP-5093) बरामद की है।
देवघर: नगर थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे पांच संगठित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक संभावित वारदात को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की फॉर्नेक्स कार (JH15AP-5093) बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शंकर कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी एक वाहन में सवार होकर देवघर शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


