Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने सराहा कार्यक्रम
बरहरवा के टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल कोटालपोखर में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डायरेक्टर वकील अहमद ने अभिभावकों को बच्चों को सुबह न डांटने और अंकों के आधार पर तुलना न करने के मनोवैज्ञानिक टिप्स दिए।
बरहरवा: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल कोटालपोखर सोसाइटी में 'प्रथम सावधिक परीक्षा' का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर वकील अहमद ने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास पर जोर दिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र की पहली परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से लेकर सातवीं तक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कई अभिभावकों ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
डायरेक्टर वकील अहमद ने बताया कि पुरस्कार वितरण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना है। अपने संबोधन में डायरेक्टर वकील अहमद ने अभिभावकों को बच्चों की परवरिश के लिए सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुबह के वक्त कभी नहीं डांटना चाहिए, क्योंकि इसका उनके कोमल मस्तिष्क पर गहरा नकारात्मक असर पड़ता है। ईश्वर ने हमें स्वस्थ बच्चे दिए हैं, जो एक बड़ा आशीर्वाद है। इसलिए बच्चों की तुलना केवल उनके अंकों के आधार पर न करें।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


