Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
(बलियापुर पंचायत समिति बैठक)

धनबाद के बलियापुर प्रखंड सभागार में प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 800 एकड़ गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण, डीवीसी की मनमानी और बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रिकालीन चिकित्सा सेवा शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा की गई।

धनबाद: बलियापुर प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, हार्डकोक भट्टों से फैल रहे प्रदूषण, गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण तथा डीवीसी की कार्यशैली समेत कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। प्रमुख पिंकी देवी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख ने बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रिकालीन सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पूरे प्रखंड का यही प्रमुख सरकारी अस्पताल है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को तत्काल एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने इस संबंध में सिविल सर्जन और उपायुक्त से मिलकर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। साथ ही बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर शीघ्र पत्राचार करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया।

पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी नारायण महतो ने सबयगढ़ा, विजयडीह, पलानी और फकरडीह मौजा की लगभग 800 एकड़ गैरमजरूआ भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला उठाया। वहीं, हीरालाल मोदक ने डीवीसी की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बलियापुर पश्चिम बालिका विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण 16 जून को उपायुक्त के प्रस्तावित दौरे के दौरान कराने की मांग भी उठी।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, सीडीपीओ अलका रानी, पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद आलम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पप्पू कुमार महतो, अंचल उप निरीक्षक आलोक रावत, पीएचईडी के लख्खीराम मांझी, शिक्षा पदाधिकारी रीना कुमारी, चंदा देवी, सुनीता कुमारी, तपन रजक, शीला कुमारी, श्रृजली कुमारी, नमिता देवी, भोलानाथ महतो, दिवाकर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, हीरालाल मोदक, शकुंतला कुमारी तथा आवास कोऑर्डिनेटर जमाल अख्तर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप