Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
पोषण वाटिका में उगी जंगली घास पर उठे सवाल
दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में भारी अनियमितता सामने आई है, जहां निर्धारित समय के भीतर ही केंद्रों से बच्चे और सेविकाएं गायब मिले। प्रतापपुर, जामुगाड़िया और पाल टोला केंद्रों के औचक निरीक्षण में कहीं ताले लटके मिले तो कहीं पोषण वाटिका में जंगली घास उगी पाई गई।
शिकारीपाड़ा: समेकित बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा तय समय अवधि का कोई महत्व नहीं रह गया है। केंद्र में कार्यरत सेविका एवं सहायिका मनमाने ढंग से केंद्र का संचालन कर रही है| उनके लिए समय सारिणी कोई मायने नहीं रखती। शनिवार को संवाददाता द्वारा दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत खाडू कदमा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र प्रतापपुर जिसका उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर के निकट निर्माण किया गया है, इसमें बरसों से ताला लटक रहा है।
इसी भवन में मतदान केंद्र संख्या 91 अंकित किया गया है। समीप के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के घर में चलता है।सेविका गिनी किस्कू के घर पर पता चला कि सेविका और सहायिका दोनों नहीं है कहां गई हैं यह उनके परिवार वालों को पता नहीं है। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक निर्धारित है और दिन के करीब दस बजे ही सेविका सहायिका या बच्चे कोई मौजूद नहीं पाए गए।


उसके अंदर कितने बेड बनाने हैं इस पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। शिकारीपाड़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पाल टोला जो कन्या मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा के प्रांगण में अवस्थित है, वहां भी एक भी बच्चा नहीं पाया गया। यह सभी आंगनबाड़ी केंद्र बाल विकास परियोजना शिकारीपाड़ा से महज 3 किलोमीटर की दूरी में अवस्थित है। अब सवाल यह उठता है कि यदि इतनी कम दूरी में आंगनबाड़ी केन्द्रों का यह हाल है तो सुदूर जंगली एवं मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों का हाल क्या होगा, इसका सहज ही आकलन किया जा सकता है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


