Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
गलत मैपिंग में अविलंब सुधार करने का कड़ा निर्देश
दुमका के रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई, जिसमें 30 जून 2026 से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण की रूपरेखा तय की गई। बैठक में त्रुटिपूर्ण मतदाता मैपिंग को तुरंत सुधारने और सभी निर्वाचन रजिस्टरों को अपडेट करने के कड़े निर्देश दिए गए।
रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा प्रखण्ड अन्तर्गत सभी बी०एल०ओ० सुपरवाइजर एवं सभी बी०एल०ओ० के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित बैठक किया गया।
बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.06.2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ किया जायेगा, अभी भी जिन मतदाताओं का मैपिंग नहीं हुआ है उनका मैपिंग कर ले तथा जिनका मैपिंग नहीं हो रहा है, वैसे सभी मतदाताओं का कारण सहित सूची तैयार कर ले।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


