Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी गई विस्तृत जानकारी

Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर
(फ़ोटो)

हजारीबाग के वार्ड संख्या 22 में वार्ड पार्षद मिताली रश्मि के कार्यालय में एसआईआर (SIR) मैपिंग के तहत विशेष शिविर लगाया गया। इसमें बूथ संख्या 316 से 321 तक के बीएलओ ने स्थानीय नागरिकों के मतदाता पत्रों का सत्यापन और त्रुटि सुधार कार्य किया।

हजारीबाग: निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मैपिंग कार्य के तहत वार्ड संख्या 22 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड क्षेत्र के 316, 317, 319, 320, 321,  के बूथ लेवल ऑफिसर ने भाग लिया यह शिविर वार्ड पार्षद मिताली रश्मि के कार्यालय परिसर में लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपने मतदाता संबंधी विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कराया।

शिविर में निर्वाचन विभाग के कर्मियों द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने, त्रुटियों को दूर करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया गया। वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। 

उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या जिनके विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे शिविर का लाभ उठाकर उसे शीघ्र सुधार लें। शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की l

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर