Bokaro News: 12 साल का इंतजार खत्म, आम लोगों के लिए खुला विवेकानंद सेतु

परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Bokaro News: 12 साल का इंतजार खत्म, आम लोगों के लिए खुला विवेकानंद सेतु
(फ़ोटो)

बोकारो थर्मल में दामोदर घाटी निगम (DVC) द्वारा निर्मित झारखंड के लंबे ओवरब्रिज 'विवेकानंद सेतु' का उद्घाटन परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया द्वारा किया गया। रेलवे एनओसी और राजनीतिक पेंच के कारण 12 वर्षों में तैयार हुए इस ओवरब्रिज के खुलने से लोगों को रेलवे फाटक के भीषण जाम से मुक्ति मिल गई है।

बोकारो: दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल द्वारा बनाया गया  ओवर ब्रिज को गुरुवार को विधिवत रूप से निगम के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया द्वारा सेतु पट का अवलोकन के पश्चात फीता काट कर  झारखण्ड के लंबे ओवर ब्रिजो में शुमार रखने वाले यह विवेकानंद सेतु आम लोगों के लिए खोल दिया गया। बता दे ओवरब्रिज नहीं रहने से बोकारो थर्मल रेलवे फाटक में लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। 

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर जाने वाले डीवीसी कामगार मरीजों सहित स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती थी। इस ओवर ब्रिज निर्माण हेतु भुमि पूजन 25 फ़रवरी 2014 को किया था।जिसे तीन वर्षों में पूरा करना था ,लेकिन रेलवे द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण इसे पूरा करने में लगभग 12 साल लग गए,वही इस ओवर ब्रिज बनाने का कार्य बिकेबी वा डेको कंपनी को निविदा दी गई थी। 

ओवरब्रिज का उद्घाटन 28 फरवरी 2026 को होने वाला था। परन्तु गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के द्वारा रेलवे को पत्र लिख कर ओवरब्रिज की गुणवत्ता की जांच की मांग किये जाने के कारण यह उद्घाटन टल गया था। वही उद्घाटन में हो रही अड़चन के कारण मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस नेता सह समाजसेवी जोगेंद्र गिरी उर्फ बाबूलाल गिरी के नेतृत्व में ओवर ब्रिज रखे गार्डवाल को हटाकर आम लोगों के लिए खोल दिया गया था, जिसे बाद में स्थानीय प्रबंधन के द्वारा पुनःओवर ब्रिज को बंद करते हुए गुरुवार को  उद्घाटन करने की बात प्रबंधन के द्वारा कही जाने पर लोग तैयार हुए और अन्ततः उद्घाटन एनडीए व यूपीए के पेंच में फंसा ओवर ब्रिज का उद्घाटन कर दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध