जमुआ पशुपालन कार्यालय में ताला, तड़प रहे मवेशी और दर-दर भटक रहे बेबस किसान

कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ जांच और टीकाकरण पूरी तरह ठप

जमुआ पशुपालन कार्यालय में ताला, तड़प रहे मवेशी और दर-दर भटक रहे बेबस किसान
(फोटो)

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड पशुपालन कार्यालय में लगातार ताला लटके रहने से स्थानीय पशुपालक और किसान बेहद परेशान हैं। भीषण गर्मी और आगामी बरसात के मौसम में मवेशियों के इलाज, टीकाकरण और गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं ठप होने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

गिरिडीह: प्रखंड मुख्यालय का पशुपालन कार्यालय अब किसानों के लिए उम्मीद नहीं, मायूसी का पता बन गया है। यहां ताला लटका रहना आम बात है। नतीजा - बीमार गाय-भैंस तड़पती हैं और किसान दर-दर भटकते हैं। कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है: "गाय-भैंस के गर्भाधान और गर्भ जांच की सुविधा उपलब्ध"। पर अंदर दवाएं अलमारी में शोभा बढ़ा रही हैं और देने वाला कोई नहीं।  

10 बजे पहुंचे, 3 बजे तक ताला  

सदूर गांव के किसान  इस्माइल अंसारी ने अपनी भैंस की दवा लेने सुबह 10 बजे पहुंचे। दोपहर 3 बजे तक लौटते रहे, पर ताला नहीं खुला। उन्होंने  कहा, "सरकार कहती है पशुपालन से कमाई करो। पर यहां इलाज ही नहीं मिलेगा तो कमाई क्या होगी? रोज यही हाल है।" जर्जर भवन, बंद दरवाजा और मायूस किसानों का झुंड - यही अब जमुआ पशुपालन कार्यालय की पहचान बन गई है।  

'जिला बैठक थी' - पदाधिकारी, 'रोज बहाना है': ग्रामीण  

मामले पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रंजीत सोरेन ने बताया, "आज कार्यालय बंद रहने का कारण जिला स्तरीय बैठक थी।" लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बैठक, ट्रेनिंग, मीटिंग का बहाना हर दूसरे दिन मिल जाता है। गर्भ जांच, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण - सब ठप पड़ा है। बरसात में पशुओं में बीमारी बढ़ती है, पर डॉक्टर नदारद हैं।  

पशुपालकों में जबरदस्त रोष  

किसानों का साफ कहना है: "बोर्ड लगाने से सेवा नहीं होती। जानवर बोल नहीं सकते, इसलिए उनकी तकलीफ कोई नहीं समझता।" लोगों ने मांग की है कि या तो डॉक्टर की उपस्थिति 100% सुनिश्चित हो, या फिर डॉक्टर के गैरहाजिर रहने पर कंपाउंडर को दवा देने और प्राथमिक इलाज का व्यवस्था किया जाए। जर्जर भवन की मरम्मत करने की भी मांग उठी है।  प्रशासन से सवाल सीधा है - जब पशु बीमार होगा तो क्या वो 'बैठक खत्म होने' का इंतजार करेगा?  

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: मामूली खरोंच पर 108 एंबुलेंस को बनाया बंधक! 20 मिनट तक सड़क पर रुकी रही आपातकालीन सेवा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद